28th February Horoscope: मिथुन राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव, इन राशियों की भी खुलेगी किस्मत

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में बॉस का मूड खराब रहने वाला है। ऐसे में आपको छोटी सी भी गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही खास होने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में आपकी रचनात्मकता बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि होगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन झगड़े में बदल सकती है। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपका काफी धन भी खर्च होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आप खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर प्राप्त होगा। हालांकि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य भी है जिन्हें आपको आज ही निपटाने का प्रयास करना चाहिए। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ कमाने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कोट कचहरी के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक महंगी साबित हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। अपनों के साथ आपसी तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिए। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले तो आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज घर में किसी अतिथि का आगमन होगा। ऐसे में आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। यदि आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और आपको लाभ कमाने का छोटा-मोटा अवसर प्राप्त होता है तो आप उसे हाथ से जाने न दें। बड़े फायदे के लिए आप इस तरह के छोटे मुनाफा को अनदेखा न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आज आपको आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में उच्च अधिकारी आप से काफी नाराज हो सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए व्यर्थ की बातों में इसे नष्ट न करें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत यादगार गुजरने वाला है। अपने प्रिय का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 28, 2023, 0:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion