For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj ka Rashifal, 28 Jan आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी पूरी होगीं मनोकामनाएं, जानें दैनिक राशिफल

|

Horoscope Today 28th January 2023

क्या है आज सभी 12 राशियों के भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। कामकाज में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास चल रहा है तो आज आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। खुद को तरोताजा और एक्टिव रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

माता या पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आप काफी तनाव महसूस करेंगे। साथ ही आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य का दामन थामे रहें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुत्ता जरूरत से ज्यादा काम का दबाव ना डार्लिंग काम के साथ आपका स्वास्थ भी जरूरी है। इसके अलावा यदि आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप जल्दबाजी में आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर बहसबाजी न करें। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अच्छे चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। साथ ही आज आप एक दूसरे के साथ अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम अधूरा रहता है आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों की कमी दूर होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। घर हो या कार्यस्थल आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचना होगा। अगर आप पारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी सकारात्मक रहेगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह उच्च अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लगेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ अब बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आपको खान-पान का ध्यान रखना होगा। आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। लंबे समय बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या फिर आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने के आसार हैं। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप शांत दिमाग से काम पूरे करने की कोशिश करें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपसे गलतियां हो सकती हैं। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज पैसों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यर्थ की चिंताओं को भूलकर यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसे ऐसे नष्ट न करें। अगर आप प्रमोशन प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपको शुभ समाचार मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Horoscope Today 28th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 28th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion