Latest Updates
-
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम
28th November Horoscope: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, इन राशियों को भी मिलेगी आज बड़ी राहत
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपके नेतृत्व की क्षमता देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आप जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आपका काम लोहे का है तो आज आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप स्वयं के लिए कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी हिम्मत और दृढ़ निश्चय के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपका अच्छा फायदा हो सकता है। आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे न करें। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटक सकता है। मुमकिन है आपका आर्थिक नुकसान भी हो। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आर्थिक लेनदेन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही फैसला लेना आपके लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी छोटी सी गलती पर बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह से लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आप बढ़िया समय व्यतीत कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आप बेवजह के खर्चों से बचें अन्यथा पर आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का अहंकार आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है और आपकी आलोचना भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। न ही आपका बड़ा फायदा होगा और न ही नुकसान
फिट और एक्टिव रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझ कर करें। आपके गलत शब्द आज आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजना में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी थकान बढ़ने न दें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों कोई भी कागजी काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आज पैसा कमाने का अच्छा अवसर भी आपको मिल सकता है। यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। दवाइयों का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। वहीं अनाज, तेल, डेयरी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। काम का दबाव बढ़ने से आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
खर्चे बढ़ सकते हैं और आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। मुमकिन है आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं अन्यथा आप पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक किसी अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप रोमांटिक डिनर डेट पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ ही आपके मन में कई नए विचार आ सकते हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आप की महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपकी उर्जा और सकारात्मकता देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कम प्रयास में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपकी चिंता दूर होगी। यदि आप जीवनसाथी के साथ आप रिश्ते में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा। ऐसा साथी पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। बेवजह की चीजों पर आपका धन नष्ट हो सकता है। इसके अलावा आज आपका पैसा चोरी या गुम होने के भी आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा लैपटॉप कंप्यूटर या मोबाइल के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक



Click it and Unblock the Notifications