For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28th September Horoscope: कर्क राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, इन राशियों की भी होगी आज तरक्की

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है, खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप अपना कामकाज विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रोमांटिक लाइफ में आज कुछ अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर आपके साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है आज आप अपने साथी के साथ खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जाएं। आपको शादी का प्रपोजल भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आपको आर्थिक लेनदेन करने से आज बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। यदि आप इस तरह की लापरवाही करते हैं तो आने वाले दिनों में आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार में गिरावट आ सकती है, साथ ही आज आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सलाह मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर तक खाली पेट न रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी पॉजिटिव रहेंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है आज वे आपको आपका मनपसंद कार्य भी सौंपे। यदि आप सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपका प्रमोशन लेटर आपके हाथ में होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्टॉक बढ़ाने के लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ समय बिताने का मौका न मिले। हो सके तो आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अपनी थकान बढ़ने न दें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपना काम करते समय पूरा ध्यान रखना होगा। आपकी छोटी सी गलती की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। आज बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों के सहयोग से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ने के आसार है। ऐसे में आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें दो आपको कब्ज, एसिडिटी पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द इस मामले को खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आज आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही आपको आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सिद्धियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप को नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा, साथ ही छोटी-छोटी बातों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। नौकरी हो या व्यापार आपको बहुत ही सोच समझ कर चलने की आवश्यकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। साथ ही शादीशुदा जिंदगी में उनकी दिलचस्पी भी कम हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार है। बच्चों की शिक्षा या दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। आज मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन विवादस्पद रहने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। आज अचानक बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इस तरह की लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। सभी कोणों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना फैसला लें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आलस्य और सुस्ती से बचने के लिए आप रोजाना सुबह हल्का-फुल्का व्यायाम करें, साथ ही खुली हवा में सैर करना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के आसार है। जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज आप का आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। पैसों के मामले में आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्त्रोत मिलने के आसार हैं। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपका पढ़ाई में मन कुछ कम लग रहा है तो आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। हो सके तो अपने बड़ों और गुरुजनों की सलाह लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आज आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 28th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 28th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, September 27, 2022, 15:19 [IST]
Desktop Bottom Promotion