For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 July Horoscope: इन 5 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, खुलेंगे तरक्की के द्वार

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारियां ठीक तरह से समझना होगा। आपका लापरवाह रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है, विशेष रूप से आज माता पिता कुछ उदास रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लेटलतीफी से बचने की सलाह दी जाती है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो जल्द ही उसकी भरपाई का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आप केवल जल्दबाजी न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने अधीनस्थों पर क्रोध करने से बचने की आवश्यकता है। आपके अनियंत्रित क्रोध की वजह से आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आप बात को समझदारी से संभालने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खाने पीने में गड़बड़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

होटल या रेस्टोरेंटे से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। वहीं रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। टारगेट बेस्ड नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अपना टारगेट पूरा करने के लिए आज आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको छोटी-छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ बहसबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। आज जल्दबाजी में आप कोई भी कागजी काम न करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश नजर आएंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज आपसे वापस भी ले ली जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: चमकीला सफेद

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 5:25 से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को तय समय पर पूरा करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है, साथी इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम अचानक बीच में रुकने से आर्थिक नुकसान संभव है। आज आपको काफी निराशा और झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। जीवन साथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कंधे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप इसी तरह मन लगाकर अपना काम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आपका कोई पुराना कर्ज खत्म होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट या लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इसके अलावा आपके लिए ज्यादा तनाव लेना भी ठीक नहीं है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि किसी विषय में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें और नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। घर का माहौल सामान्य रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसे आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार है। ऐसे में आप काफी दबाव और तनाव भी महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको काम से जुड़ी सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की आवश्यकता है। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रुप से यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। लोहे के कारोबारियों को हिस्से में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके कारोबार में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर बिना सोचे समझे उधार लेन-देन करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने प्रिय के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4:30 बजे दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जमीन जायदाद से जुड़े किसी पुराने मामले के सुलझने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपका तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण फाइल संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। उनके गुम होने से आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, साथ ही आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको डेंगू, मलेरिया आदि के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:25

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 28thJuly 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 28thJuly 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, July 27, 2022, 16:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion