29 August Horoscope: सिंह राशि वालों की हो सकती है आज बड़ी तरक्की

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

29 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको इस तरह की बातों से बचना चाहिए अन्यथा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नई डील करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो कर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों की उन्नति व प्रगति की प्रबल संभावना है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। काफी दिनों बाद आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत की बात करें तो आज गैस, अपच या शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपके जीवनसाथी नौकरीपेशा या व्यापारी हैं तो आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके प्रिय की इस उपलब्धि पर आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। अपनों के साथ आज आप उनकी जीत का जश्न मना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। हालांकि बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल गिर सकता है और पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। अगर आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 5:20 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक काफी संतुष्ट रहेंगे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यत हैं तो बड़ी तरक्की हो सकती है। आज व्यापार से जुड़े जातक कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। आप अपने क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर वे कामकाजी हैं तो उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता पिता के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आंख बंद करके अपने पार्टनर पर भरोसा करने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपके प्रदर्शन में गिरावट संभव है। वरिष्ठ अधिकारी आज आपसे काफी नाखुश नज़र आएंगे। अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करेंगे तो आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है जिसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक दबाव बढ़ सकता है जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा आपको उधार और कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। काम का बोझ अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आपसे बड़ी गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों का कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। छोटे भाई या बहन का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा, साथ ही आप अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। हालांकि वर्क लोड अधिक होने के कारण आज आपको ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर ही आप अपना अंतिम फैसला लें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। अचानक घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

क्रोध और जल्दबाजी की जगह आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना व्यवहार संतुलित नहीं रखेंगे तो आज आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराशा या हताश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी ओर से आप कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको गलत शब्दों के प्रयोग से बचने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका नुकसान हो। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से भी बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप फर्नीचर का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक

Story first published: Sunday, August 29, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion