Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
29 January Horoscope: इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जाने बाकी राशियों का हाल
क्या है आज भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार करने वाले जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को भी आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में किसी से भी अपने मन की बात साझा करने से बचें नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। गुस्से में ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचे। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और कड़ा परिश्रम आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम दे सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। डेयरी उत्पादों का कारोबार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता न करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपना रूटीन चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। थोक व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका उचित फल भविष्य में आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पूजा पाठ पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। हो सकता है आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस की ओर से आपको तारीफें मिल सकती है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। इसके अलावा साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। हालांकि शौक मौज पर आपको जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मिजाज काफी बढ़िया रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको इस तरह की बातों से बचना चाहिए अन्यथा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नई डील करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो कर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें। तेज गति में वाहन चलाने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है अचानक कोई बड़ा खर्च होने संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो जाने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। कम प्रयास में आपको ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का आपसी तालमेल बिगड़ने से आपके घर में झगड़े झंझट होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो आपके घर की एकता और शांति भंग हो सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की आशंका है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आप के मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आपका कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज परिजनों को आप पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों का अपमान करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप एक साथ कई काम निपटाने की गलती न करें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको कठोर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मीठे का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। घर हो या कार्यस्थल आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। गलत बेतावत के लिए आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। लाभ कमाने का अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती, आलस्य आदि महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











