Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
Aaj Ki Rashifal 29 March Horoscope: इन 4 राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक लाभ
क्या कहते हैं आज आपके किस्मत के सितारे? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नई नौकरी की तलाश करें जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपको कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। गुस्से में वे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत की बात करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज एक दूसरे के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है जो आज आपके बीच की कड़वाहट खत्म होगी और आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों के कारण बॉस का मूड कुछ खराब हो सकता है। आज आपके बॉस आपके साथ काफी सख्ती से भी पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोट कचहरी के मामलों में आप संभलकर रहें। अनियमित दिनचर्या की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य के मामले में आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपके दिन भर की योजनाओं में भी बाधाएं आ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें और वाद विवाद से दूर रहें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे। इसके अलावा आज आपके पास नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आपके रुके हुए कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको आर्थिक फायदा भी होने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अतीत में किए हुए किसी बड़े निवेश का डबल फायदा आपको मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कमजोरी और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस तरह की लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर में आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तली भुनी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने प्रिय की ओर से आपका पसंदीदा तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपने आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका कद बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस समय आप अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लें। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें, साथ ही अपने खानपान का भी आप विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको कड़ी मेहनत के साथ सूझबूझ से भी काम लेने की आवश्यकता है। यदि आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतना चाहते हैं तो आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहना होगा। यदि आज आपको कोई बड़ा काम सौंपा जाता है तो आप उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट, शेयर बाजार, लोहे आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी माली हालत में सुधार लाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आज आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विदेशों में कार्य करने वाले लोगों का कारोबार आगे बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आपको अपने गुस्से और क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आपको कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन मैं आपको मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है तो आज आप का संघर्ष और मेहनत सफल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपके कार्य में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी। आप कोई जोखिम भरा फैसला भी नहीं सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पिता की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। भविष्य की योजनाओं पर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कोई चर्चा भी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कठिनाई आ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ गलत बर्ताव करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। यदि आपको कोई नई जिम्मेदारी दी गई है तो खुद को साबित करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आएगा और आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहने के आसार है। अपने बड़ों की बातों को शांति से सुनने और समझने का प्रयास करें। बेवजह के टकराव से आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ेगी। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस कम मूड काफी गर्म रहेगा। आज काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आप अपनी सूझ बूझ और मधुर वाणी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको गंभीर रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। इससे आप काफी निराश हो सकते हैं। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां या उनके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप अपनी ही छवि खराब कर बैठेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











