29 May Horoscope: मिथुन राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आप ऐसी बातों को दिल पर न लें बल्कि अपनी गलतियों से सबक लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। डेयरी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक खाली पेट रहने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कारोबार में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे सुंदर दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर, दर्द थकान आदि जैसी समस्याएं होने के आसार है। आपको आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज के दिन आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। बेवजह के वाद विवाद से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। सही समय पर अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारी यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। दवाइयों, लोहे, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। वर्क लोड कम रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आज रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने बड़ों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए। उनके खिलाफ जाकर आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों की सलाह जरूर लें। काम की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। हो सकता है आज बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करें। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो लापरवाही करने से बचें। दिन की दूसरी हिस्से में आपके लिए छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है तो अपना पूरा ध्यान रखें खासतौर पर समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के साथ आपके कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और वे आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अतीत में लिए हुए सही फैसलों का नतीजा आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से यदि आपने कोई निवेश किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आप घर पर ही पार्टी आदि का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताया समय आपके लिए यादगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप को सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सोना चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा, साथ ही आपको बढ़िया आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं साझेदारी में काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपको खास महसूस करा सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से आप उन्हें अपना रूटीन चेकअप नहीं कराया है तो आज का दिन इसके लिए उचित है। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। साथ ही आपके बीच के तनाव का असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपनी तरक्की का संकेत मिल सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आप इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वाले हैं तो आपको उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उनके लिए कुछ खास प्लान करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की जाए तो आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप आराम पर अधिक ध्यान देंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले सोच समझ कर लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। हो सकता है आप शॉपिंग, मूवी या किसी अच्छी जगह पर सैर के लिए भी जाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। वहीं व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और क्रोध से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को भी आज कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। पैसों को लेकर आज आप काफी तनाव में भी रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी बोझिल और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

Story first published: Sunday, May 29, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion