For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 29 October Horoscope: वृश्चिक राशि वाले पैसों के मामले में न करें आज यह गलती

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक यदि अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की सलाह दी जाती है। यदि आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। साथ ही तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको अपनी कोशिशें जारी रखने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाने की आपकी आदत के कारण आज आपका दिन बेकार की चीजों में ही व्यर्थ चला जाएगा। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के टकराव और अहंकार से बचें। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे इसलिए आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर आपको बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से आपने अपने परिजनों के साथ अच्छा समय नहीं बिताया है तो आज अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। सैर सपाटे के लिए जाएं साथ ही खुलकर अपने मन की बात अपनों से साझा करें। इससे आपके रिश्तो में बढ़ती दूरियां कम होंगी और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपको उनकी ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की आशंका है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं और हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें, जल्दी ही सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि हाल ही में अपने कोई सर्जरी या ऑपरेशन कराया है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बढ़ता हुआ बोझ आपको परेशान कर सकता है। आप खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें। अगर आप शांत दिमाग से अपने सभी काम निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आज आप का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। सॉफ्टवेयर और आईटी कंपनी में कार्यत जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू न करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे खर्च न करें। बढ़ती हुई मानसिक परेशानी आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर कर्ज या उधार देते समय आप पूरी सावधानी बरतें। कागजी काम अच्छी तरह से करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में आपको ऐसे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा भी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही खास दिन गुजारेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपके हाथ निराशा ही लगेगी। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप उसे स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक समस्याओं के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप धैर्य से काम लें। जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। झगड़े झंझट से दूर रहें और सभी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई जोखिम भरा फैसला लिया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है । आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आज छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आप उन पर काफी गर्व महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक शाम बताएंगे। हो सकता है आप उनके मनपसंद रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करें। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह को देते हैं तो उनकी बातों पर जरूर गौर करें। इसके अलावा आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जल्द ही आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो अपना अधिक ध्यान रखें। बदलते मौसम में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

29 October 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में सुख शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपका समर्थन भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको खट्टे मीठे अनुभव होंगे। जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। धन कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 29 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, October 28, 2021, 12:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion