For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29th January Horoscope: ये 4 राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, मिलेगी अपार सफलता

|

29th January Horoscope

अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो निश्चित रूप से आपके हाथ बड़ी सफलता लगेगी। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 6:55 से रात्रि 8:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में आज बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है वह आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपे। ऐसे में आप ध्यानपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बहुत से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। जरा सी चूक अतीत मेंकी हुई आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जाने की कोशिश करें। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। यदि आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 6:35 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:24

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाए। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। एक दूसरे के साथ आज आप काफी अच्छा और ज्यादा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी कारणवश आपका मन खिन्न रहेगा और आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। यदि आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। मानसिक शांति के लिए आप रोजाना ध्यान करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको बढ़ते हुए खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। दफ्तर मे कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपका कोई कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। बेहतर होगा आपको धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:35 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में के किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। आज आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको किसी करीबी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:36

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 3:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार करके अपना फैसला लेने की आवश्यकता है अन्यथा आप चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में क्रोध और अहंकार से बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनका मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। इस तरह की बातों का बुरा असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करें। इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Horoscope Today 29th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 29th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, January 29, 2023, 5:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion