For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29th September Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी आज अच्छी सफलता

|

देवी लक्ष्मी आज किन राशियों पर रहेंगी मेहरबान और किसकी आर्थिक समस्याओं का आज अंत होगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल कम होने से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। आज बॉस भी आप से काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहने वाली है, साथ ही काफी भागदौड़ के बाद भी आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज परिजनों को अपर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:8

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके पासपोर्ट या वीजा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। उनका आशीर्वाद और भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आज आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर रात तक जाने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि कुछ दिनों से आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज आप एक दूसरे के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। इस राशि की शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आप जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं, साथ ही गलत रास्ते अपनाने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको काफी प्रयास करने की आवश्यकता है। सबसे पहले आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी अटकी हुई किसी योजना को दोबारा शुरू करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पैर या हाथ में से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों के बीच आप लकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको कोई अनजाना डर सता सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई काम अधूरा रह जाने से बॉस का मूड खराब हो सकता है। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तरोताजा ऊर्जावान रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि काफी दिनों से आपको अपने परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिला है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अपने बड़े बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारु रुप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको डॉक्टर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट संतुलित कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है जिसका गलत नतीजा आप को भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी और आपकी पढ़ाई में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए उम्मीद के नई किरण लेकर आ सकता है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत सफल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला को मुसीबत में डाल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 29th September 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 28, 2022, 16:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion