For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 July Horoscope: इन राशियों का चमेकगा आज क‍िस्‍मत का सितारा, इन्‍हें मिलेगा भाग्‍य का साथ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा लाभ कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पैसों की लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। आपको बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको सिर दर्द, बुखार, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:27

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की का द्वार खुल सकता है। आप जमकर मेहनत करें। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर में किसी पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। यदि आप इस काम को तय समय पर सफलतापूर्वक पूरा करते हैं तो आपकी तरक्की निश्चित है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आज आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने के आसार है। आप भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। इस तरह के मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा आदि देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 7:45 से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना बर्ताव ठीक रखें। तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी बातों से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और अहंकार से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कोई पुराना रोग उभरने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचना होगा। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आप अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:29

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपका काम पूरा हो सकता है, साथ ही आपका आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी ह और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपकी मार्ग में आ रही बाधा दूर होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपको दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपकी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। आपको घटिया माल रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की गलती की वजह से आपकी छवि भी खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 6:20 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ सैर सपाटा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताकर आपका तनाव काफी कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी हो या व्यापार आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगन उच्च अधिकारियों के साथ आपके बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ से आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है, साथ ही आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29thJuly 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 29thJuly 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, July 28, 2022, 16:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion