For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2nd December Horoscope: इन 3 राशियों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लेन-देन में आप पूरी सतर्कता बरतें। आज आपको उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। यदि आपके काम पेंडिंग है तो उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति और सुखद रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। आज घर के कुछ सदस्यों की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई एलर्जी का इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको संभलकर की सलाह दी जाती है। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मेहनत सफल होगी और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आप पर कर्ज का दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि आप अपने काम पर ज्यादा फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। अपने सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा अवसर लग सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। गुस्से और जल्दबाजी से आपके घर की एकता और शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय:प्रातः 6:25 से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा आपके बीच की कड़वाहट खत्म हो सकती हैं। हालांकि आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा पैसा कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:37

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि करियर से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है या मन में असमंजस की स्थिति है तो आप अपने करीबियों से सलाह ले सकते हैं। जल्दबाजी में सब कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बच्चों का जिद्दी और अड़ियल स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से आपको बचने की आवश्यकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका पूरा फोकस आपके लक्ष्य पर होगा। आज आप काफी आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और अपने छोटे से छोटे फैसले भी सोच समझ कर लेंगे। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। हो सकता है आज आपकाम से जुड़ी यात्रा भी करें। व्यापारी अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। संतान की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विधार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फिर सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका लापरवाह रवैया माता-पिता को परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपका अहंकार आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि जीवनसाथी को आप कोई कीमती तोहफा देना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। कामकाज को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी वाणी का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा हंसी मजाक में आज आप किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आप पर बड़ा संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। यदि वे आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो हो सकता है आप सही दिशा में प्रयास न कर रहे हों। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से इस बात पर विचार जरूर करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर में अचानक कुछ मेहमानों के आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। इसके अलावा आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। आज आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि नौकरी छोड़कर यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करें। अपनों से सलाह लें, साथ ही सोच विचार कर ही अपना अंतिम निर्णय लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1 से 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2nd December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2nd December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, December 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion