Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
2nd January Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेगी भाग्यशाली
आज किन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत है और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने अधीनस्थों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो आज आपको बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी सकारात्मकता देख आज बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। आपके प्रिय आपसे नाखुश नजर आएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस छोटी सी गलती पर आपसे नाराज हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान संभव है। माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अचानक बिक्री बढ़ने से आपको बढ़िया मुनाफा हो सकता है। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है, खासतौर पर यदि आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद थकान भरा रहेगा। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर शक करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही बर्बाद होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं जातकों के हाथ सफलता लगने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। यदि आपकी निजी जीवन में कुछ परेशानियां हैं तो आपको उनका हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह की चिंता करने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा, साथ ही आपकी मुश्किलें भी बढ़ेंगी। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। सेहत की बात करें तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपके लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील आज पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत यादगार करने वाला है। माता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप भी सारा गुस्सा भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों को लेकर ज्यादा लापरवाही करने से बचें। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। दफ्तर में यदि पहले से ही आपके पास कई जिम्मेदारियां है तो बॉस को प्रसन्न करने के लिए आप खुद पर और काम का बोझ न डालें तो बेहतर होगा। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापार करने वाले लोगों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पेट से संबंधित कोई परेशानी होने के आसार है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:41
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। हो सकता है आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो जाए। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचना होगा। यदि आप बहानेबाजी करते रहेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का मन बना सकते हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज मन मे कुछ चिंताएं रहेगी जिसकी वजह से आप अस्वस्थ्य महसूस करेंगे।जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको दिल और दिमाग दोनो का इस्तेमाल करना होगा। आपको अपनी कल्पनाओं से बाहर निकल कर हकीकत का सामना करना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का प्रेशर अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल स्टॉक करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपना हर व्यवसायिक फैसला आप सोच समझ कर लें। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का समय समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 5 बजे से 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











