Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
2 March Horoscope: देवी लक्ष्मी इन राशियों से रहेंगी आज प्रसन्न, दूर होगी इनकी आर्थिक तंगी
आज किन राशियों को मिलेगा ईश्वर का आशीर्वाद और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। दफ्तर में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सूझ बुझ से काम नहीं लेंगे तो आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहना होगा। आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। पिता की सेहत में सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज का बोझ बढ़ने से आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो इस तरह की गलतियां करने से बचें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप क्रोध और तनाव से बचें। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं किसी नए कारोबार में किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है विशेष रुप से स्टेशनरी, फूलों, मिठाइयों, खिलौनों आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कमर के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घरेलू कलह समाप्त होगा और आज आपके घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। घर के छोटे सदस्यों की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिलने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कोर्ट कचहरी में यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपकी आमदनी बढ़ने की भी संभावना है। जीवनसाथी के पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा गया है तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। हालांकि जोश में आकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें। साथ ही व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय:प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिसकी वजह से आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। साथ ही आज आप किसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों के हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपके कामकाज में तेजी आएगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
