For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 November Horoscope: इन राशियों को मिलेंगे आज अच्छे नतीजे

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

2 November 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी करने वाले जातकों को तनाव झेलना पड़ सकता है। आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि आप निवेश करने वाले हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप घर परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। बच्चों का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी और आपके लिए लाभ का योग बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रदर्शन में भी सुधार आ सकता है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें, खासतौर पर अपने घर के बड़ों के साथ विनम्रता से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर व्यर्थ की चिंता करने से बचें। चिंतामुक्त रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:37

शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। आप नए वस्त्रों और आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे रहेगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:24

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आप पैसों जुड़े कुछ बड़े काम भी कर सकते हैं। यदि आप नई जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। कामकाज की बात करें तो आपके काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। बेहतर होगा व्यर्थ की बातों में आप अपना समय नष्ट करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण काफी अच्छा होगा और अपनों के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल और बेहतर हो सकता है। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़े काम करने वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप अपनी किसी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के व्यापारियों लिए यह उन्नति का समय चल रहा है। आप

जितना कड़ा परिश्रम करेंगे आपको उतने ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों से बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप नए स्टाक की योजना बना रहे हैं तो पहले आपको पुराने स्टॉक क्लियर करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आप को नजरअंदाज कर रहे हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपकी योजनाओं में कई बाधाएं आएंगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 5:20 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। माता पिता के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे और बचत पर ध्यान देंगे तो आपके लिए ही अच्छा होगा। यदि आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा, साथ ही डॉक्टर से भी सलाह लें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के वातावरण में सुधार आएगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। शिक्षा, राजनीति और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

क्रोध और जल्दबाजी की जगह आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना व्यवहार संतुलित नहीं रखेंगे तो आज आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराशा या हताश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी ओर से आप कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपको गलत शब्दों के प्रयोग से बचने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आपको जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ से कोई अच्छा अवसर निकल सकता है। भविष्य में आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आगे बढ़ने का आपका सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार करने वाले लोगों की योजनाओं में कई बाधाएं आ सकती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। आज आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्जों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारियों को नई योजनाओं पर काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे और वे आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच कड़वाहट बढ़ने के आसार हैं। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2nd November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2nd November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, November 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion