For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 September Horoscope: वृश्चिक राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

|

ग्रहों की बदली चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। हो सकता है आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाए। नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के बड़े किसी कारणवश आप से नाराज रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान पक्ष से सुख मिलेगा। वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। आपका खर्चीला स्वभाव आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल सकता है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंपते हैं तो आप शांत दिमाग से उसे पूरा करने का प्रयास करें। जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:37

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी और गुस्से में आप कोई भी फैसला लेने से बचे हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचें। आर्थिक मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि आपने कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी व्यवसायिक योजनाओं को गति मिल सकती है। इसके अलावा आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप कल के लिए अपना कोई भी काम न टालें। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। जल्दबाजी में बिना सोचे समझे कोई भी लेनदेन न करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको इस बात का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है, साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप कोई नया वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय उचित नहीं है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही पार्टनर के साथ आपको की कहासुनी भी होगी। मन शांत रहेगा और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और जल्दबाजी न करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप सही दिशा में प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1:20 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। यदि आप उनके लिए कोई तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप आराम के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। यदि आप से चूक होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से में ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ जाए। काम की बात करें तो दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें। यदि आप से गलती होती है तो बॉस का मूड खराब हो सकता है, साथ ही आपका प्रमोशन भी अटकने के आसार हैं। व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने के आसार हैं। आपको इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपको निवेश का मौका मिलता है तो जल्दबाजी न करें। आप किसी चालक की भरी योजना में फंस सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2nd September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2nd September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, September 1, 2022, 15:33 [IST]
Desktop Bottom Promotion