Latest Updates
-
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम
Aaj Ka Rashifal 3 February Horoscope: मिथुन राशि वाले रखें आज इस बात का खास ध्यान
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातक करते आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने व्यवसायिक फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको और कठिन मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। हो सकता है जल्द ही बॉस आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातक को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको संभलकर रहना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि आपके बीच कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, लेकिन आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। साथ ही सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। बेवजह की अनबन आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाते हैं तो लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप उचित समय का इंतजार करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना होगा। बेवजह की भागदौड़ से बचें, साथ ही अपने खान-पान का भी ध्यान रखें। यदि आप ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको को अचानक छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातको को आज जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, खासतौर पर कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप अविवाहित हैं और आपको जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। मुमकिन है आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। यदि घर में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से यदि आपका काम प्रॉपर्टी, इंपोर्ट एक्सपोर्ट, शेयर बाजार आदि से जुड़ा हुआ है कि आज का दिन बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आज आपको काफी दुखी कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातको को मनचाहा परिणाम मिल सकता। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी की वजह से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न हेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत की बात की जाए तो, यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो अब तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय के किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि कोई बड़ी खरीदारी करने के लिए यह समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही शांत दिमाग से अपना काम करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनाए रखेगा। यदि आज आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। यदि आपको अल्सर की समस्या है तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा लिए ऑयली और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्टेशनरी, किराना, लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको अच्छे मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बड़े व्यापारी है तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता या पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी फिटनेस का अधिक ध्यान रखना होगा। इस समय आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि लंबे समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको खुद को रिफ्रेश करने की जरूरत है। हो सके तो आज आप खुद के लिए समय निकालें। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं या फिर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बड़े भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। आपको बेवजह खर्च पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातक आज अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस की नजर आपपर बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। वाद विवाद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। पैसों के मामले में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको स्किन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











