For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 3 January Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा साथ

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। मुमकिन है आपका भागीदार आपको कोई बड़ा धोखा दे। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति अनुकूल रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप बेहद मजेदार समय गुजार सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों और अपने काम पर ध्यान दें। आप अपना अच्छा बुरा भली भांति जानते हैं। आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, ऐसे लोगों को नज़रअंदाज़ करें। हो सकता है वे आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का भी प्रयास करें। आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करने वाले हैं। अगर बात पैसों की करें तो अपने फैसले सोच समझ कर लें, क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपका बड़बोलापन आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। काम का बोझ और पारिवारिक मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपनी परेशानियां जीवनसाथी के साथ बांटे। इससे आपको राहत मिलेगी। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपको आनंद मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करेंगे तो अपने हर प्रयास में आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक पल बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर घर के सदस्यों के साथ मतभेद के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। अगर आप चाहें तो परिस्थिति में सुधार ला सकते हैं। आपको बस अपनी ओर से अच्छी तरह बर्ताव करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की कमी के कारण अटका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सुनी सुनाई बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सच्चाई को भली भांति परख लें नहीं तो आपका ही नुकसान होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आमदनी में बढ़ोतरी होने से पैसों से जुड़ी चिंता का अंत होगा। हो सकता है आज आप शौक मौज पर भी कुछ खर्च करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा बेवजह के विवादों में उलझकर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आने वाले समय में आपको इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ें। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आज आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका लाजवाब काम देखकर आपके उच्च अधिकारी चकित रह जाएंगे। आज सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी खुशी मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जमीन जायदाद से सम्बंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने से पैसों की समस्या का समाधान होगा। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे, खासतौर पर अपने बच्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें अपनी उदारता का फायदा उठाने न दें। आज आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। कामकाज का तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतें अन्यथा आज कोई गड़बड़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ अपनी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आप बहुत सुकून भरा दिन गुजारेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रख कर ही खर्च करेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर काफी चिंतित हैं और बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो आज आपकी समस्या का अंत होने की प्रबल संभावना हैं। व्यर्थ की चिंता न सिर्फ आपका वर्तमान खराब कर रही है बल्कि इसका बुरा प्रभाव आपके आने वाले कल पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थित अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आज चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार आपके प्रयास विफल हो रहे थे जिससे आपका मनोबल काफी गिर गया है। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा। ग्रहों की चाल आज किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में संभलकर रहें। खर्च करने से पहले अपने बजट को ध्यान में रखें। दोस्तों के साथ आज का दिन मजेदार गुजरेगा। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। संतुलित आहार के साथ थोड़ा व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके वैवाहिक जीवन की, आज जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। साथ ही आप समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में बच्चों के साथ समय बिताकर आप सुकून का अनुभव करेंगे। आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। पैसों से जुड़ी जानकारियां आपको गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। आज कई मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे ऐशो आराम की चीज़ों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपके अपने आपसे नाराज हो जाएं। इसके आलावा खुद को किसी भी गलत और गैर-जरूरी चीज़ से दूर रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों पर किसी भी बात को लेकर दबाव न डालें, उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। अधिक परिश्रम करने से आपको थकान महसूस होगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप संतोषजनक परिणाम चाहते हैं तो योजनाबद्ध तरीके से काम करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 1, 2022, 16:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion