Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 3 March Horoscope: इन राशियों के लिए आज का दिन है कुछ विशेष
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और साथ आप बहुत उर्जावान भी रहेंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने हर काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। काम के साथ आप अपनी निजी जीवन पर भी बराबर ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: 18
शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक वाद विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सीने में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से रात्रि :815 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विधार्थी है तो पढ़ाई लिखाई में आपका अधिक मन लगेगा। आपको गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और कठिन विषयों को भी आप आसानी से समझ लेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने प्रिय का मूड ठीक करने के लिए आप कुछ खास भी प्लान कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: 19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप एक अच्छी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। वहीं विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों से आपको दूर कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 30
शुभ समय: सुबह 9:45 से शाम 5:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
खाने पीने की चीजों का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया डील लग सकती है। जल्द ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सोने चांदी से जुड़ा काम करने वालों को भी बढ़िया फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपका टकराव हो सकता है। अपने गुस्सेल स्वभाव की वजह से आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले दिन अच्छा रहेगा। आपके बजट के अनुसार ही खर्च होगा। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: 21
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बॉस का मूड खराब हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी गलतियां करने से बचें नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। व्यापारियों को आज कड़ी मेहनत के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि पैसों के मामले में आप आँख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: 2
शुभ समय:दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की जरूरत है। यदि उच्च अधिकारी आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। व्यापार में कुछ सुधार आ सकता है। आज रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बढ़ते हुए खर्चों पर आप लगाम लगाएं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतिरिक्त धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। आपकी आर्थिक समस्याओं का जल्द ही समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यस्थल पर आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज वे आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करें। ऐसे में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा। वहीं व्यापारियों को आज अपने आर्थिक फैसले सावधानी से लेने होंगे। आपके साथ धोखा हो सकता है। आज अचनाक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको अपने प्रिय के स्वास्थ्य को लेकर अधिक गंभीर रहना होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेंगे तो आज आस पास के लोगों के साथ आपके झगड़े हो सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण आप काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाते हैं तो इस तरह की परेशानियों से आप बच सकते हैं। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो किसी व्यावसायिक मुद्दे को लेकर आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा न ही करें तो बेहतर होगा इसके अलावा कर्ज या उधार से भी आपको बचना होगा। मानसिक दबाव शारीरिक रूप से भी आपको कमजोर कर सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बोरियत भरा रह सकता है। आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं होगा। ऐसे में आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो सभी पहलूओं पर अच्छी तरह गौर करने के बाद ही अपना फैसला लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए अपने खाने पीने की आदत में कुछ बदलाव करें साथ ही रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें ताकि आपके बॉस का गुस्सा आज शांत रहे। यदि आप लापरवाही करते हैं तो स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आपको अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी पुराने व्यावसायिक संबंध का भरपूर लाभ मिलेगा। मुमकिन है आपका अटका हुआ काम पूरा हो जाए जिससे आपका अच्छा खासा फायदा हो। घर का वातावरण शांत रहेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











