For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 May Horoscope: सिंह राशि वाले आज वाद विवाद से रहें दूर, इन राशियों को भी रहना होगा संभलकर

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें तो बेहतर होगा। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। यदि आप शांत दिमाग से मन लगाकर अपना काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा अन्यथा आपकी बढ़ती हुई थकान आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी अहमियत को समझें। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल भी अच्छा रखने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 9:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है जिससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यापारी वर्ग को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से यदि आपका काम सोने चांदी का है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि लंबे समय से आप किसी परिचित से मिलने की योजना बना रहे हैं तो आज उनसे आपकी मुलाकात हो सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। पैसों के मामले में आप सोच समझकर फैसले लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यह आपके लिए बेहद सुनहरा अवसर है। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी मित्र के साथ आपका वाद विवाद होने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप शांति से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत रवैया आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आज वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा खुश न रहें। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर काम लेने की जरूरत है। कोई भी गैर कानूनी काम करने से आपको बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस करने वाले जातकों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लगेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप उनके साथ प्यार से पेश आएं। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों को खुद से कम समझने की गलती न करें। आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपका आर्थिक नुकसान संभव है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आपके बीच की खटास का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस बात को समझें और जल्द से जल्द अपने बीच की दूरियों को खत्म करने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आप बचत पर अधिक ध्यान दें। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द से जल्द आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़ों की सलाह को अनदेखा न करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज वाहन का प्रयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन सख्ती से करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि वे आपके कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको उससे दिल पर लेने की जगह अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बड़ा निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी या चिंता दूर हो सकती है। आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अगर आप खिलौने, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम्स आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर या कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा और अब बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारी वर्ग को आज कोई भी नया काम न करने की सलाह दी जाती है। आपका आर्थिक नुकसान संभव है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी पार्टनरशिप भी टूट सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। बढ़ती हुई घरेलू जिम्मेदारियां आज आपको काफी बोझिल महसूस करा सकती है। आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आज माता या पिता की ओर लाभ भी संभव है। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। आज आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आज बॉस की ओर से भी आपको कोई बढ़िया सुझाव मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन से आप सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक तरह से पढ़ लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। लंबे समय बाद आज अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जल्द हो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, May 2, 2022, 14:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion