For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 3 November Horoscope: इन 3 राशियों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति

|

ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय न मिले। हालांकि आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इसके अलावा एक साथ कई काम निपटाने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप से छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हाल ही में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है और स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। साथ ही आप जरूरतमंदों की मदद भी करें। कामकाज की बात करें तो आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि आप अपनी समझदारी से अपने प्रिय को मनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका आपको दिया जा सकता है। आगे बढ़ने का यह बहुत ही सुनहरा अवसर है इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है, विशेष रूप से अगर आप डेयरी उत्पादों का काम करते हैं तो आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अधिक मात्रा में माल स्टोर न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत की बात करें तो आपको यूरिन संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार है। त्योहार के किस मौसम में आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी है और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको छोटे निवेश करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको आने वाले दिनों में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इसके अलावा यदि आप काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आपकी बातों को काफी महत्व भी दिया जाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। अपनों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्यार और लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तला भुना भोजन खाने से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्य से काम लें और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्दी ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुलने वाले हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा उनके कड़वे शब्द आपके बीच मतभेद गहरे कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप एक नई दिशा में अपने प्रयास कर शुरू कर सकते हैं। जल्द ही आपकी कोशिशें रंग लाती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा, खासतौर पर भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने प्रिय के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। सेहत आज अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है दफ्तर में वर्क लोड भी आज कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपना दिमाग भी शांत रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। शॉर्टकट रास्ता अपनाकर धन कमाने से बचें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। इसके अलावा आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा भी ठीक से रखने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को महत्व देने की जरूरत है। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर गौर जरूर करें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित है तो जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आरती फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आप अपनों के साथ त्योहार का खूब आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके महत्वपूर्ण फैसलों में उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

English summary

Horoscope Today 3 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 15:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion