For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 October Horoscope: धनु राशि वालों को मिलेगी आज खुशखबरी, जल्द होगी कोई मनोकामना पूरी

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। बेवजह के मनमुटाव और टकराव से व्यापार में नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से आपके काम में बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। एक दूसरे का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर, अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आप सकारात्मक रहें और अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता कुछ गहरी हो सकती है। आपके प्रिय को किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। इस समय लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहेगा और आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरे करेंगे। बॉस का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च होने की आशंका है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय नष्ट होगा। आज जल्दबाजी में आप कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपका काम तय समय पर पूरा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से आप काफी परेशान हो सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस का पारा काफी हाई रहेगा। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली जाए। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अपनों के साथ रिश्तो में दूरियां खत्म करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चिकना या मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी, लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको चिंतित रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा और बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे नहीं तो आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आंखों में दर्द हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक चिंताएं आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। जल्द ही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सौम्यता का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ गलत बर्ताव करने से बचें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप अपने घर का वातावरण शांत और खुशनुमा चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। बाहर की टेंशन घर पर न लाएं और अपनों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करें। यदि आपके माता-पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरित परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। यदि दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने के सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही अपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी नौकरी से असंतुष्ट है तो नई नौकरी की तलाश आपको शुरू कर देनी चाहिए। जल्द ही आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप अपने कारोबार में किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो धीरे-धीरे कर उसे चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने के आसार हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग बन रहा है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आज आप पर वर्क लोड कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप उच्च अधिकारियों को शिकायत का कोई मौका न दें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी जुकाम कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन आवश्यक रहने वाला है। अगर आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

English summary

Horoscope Today 3 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 1, 2021, 16:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion