Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
3 October Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप परिश्रम करते रहें। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। काम से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कलह की वजह से आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके गलत शब्द रिश्तो में कड़वाहट की वजह बन सकते हैं, विशेष रूप से बड़ों से बातचीत करते समय आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपनी किसी रुकी हुई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बेहतर होगा आप छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ तो दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर फाइनेंस, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार और बढ़ सकता है जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई महत्वपूर्ण डील पक्की हो सकती है। जल्द ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने के आसार है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का आज अच्छा मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। दफ्तर में बेवजह की बातों से दूर रहें। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। जल्दबाजी में अपनी आर्थिक योजनाएं बनाने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप खुद के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो बढ़िया कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अधीनस्थों के साथ आप ठीक से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव आज आपकी छवि प्रभावित कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने रिश्तो को आप महत्व दें। हो सके तो आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके बर्ताव में थोड़ा सा बदलाव आपके रिश्तो में सुधार ला सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। साथ ही आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है। आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
डेयरी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार और आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर सोने चांदी का काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। आज वे आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। हो सकता है आप अपनी टीम को लीड करने का मौका मिले। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव और प्रेम बढ़ेगा। आपके प्रिय का बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सेहत की बात करें तो ग्रहों की नकारात्मक स्थिति किसी गंभीर रोग की ओर इशारा कर रही है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय::सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications