30 August Horoscope: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है आज बड़ा सुधार

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आपकी परीक्षाएं सर पर है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका एक भी कार्य अधूरा रह जाता है तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए भारी नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई मौका लग सकता है। आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

निजी जीवन की बात करें तो माता-पिता के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आप घर के नियमों का सख्ती से पालन करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें अन्यथा आने वाले दिनों में इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस के गुडबुक्स में आने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक सौदेबाजी संभलकर करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। हो सकता है बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण आप काफी दबाव महसूस करें। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। जाने अनजाने आप अपने प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पिता के स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है। इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आपको ज्यादा आनाकानी न करने की सलाह दी जाती है। आपकी इस मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने लंबित कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा लंबे समय बाद आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आप पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बेवजह की बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। साथ ही उसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे। हो सकता है आज आप छोटी-छोटी कई गलतियां करें। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। खुदरा व्यापारियों को आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप बड़ा बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो आप सर्दी, जुकाम आदि की चपेट में आ सकते हैं। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम बिना किसी टेंशन के तय समय पर पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन में खर्चीला रहने के आसार है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप बेरोजगार है और मनचाही नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपको किसी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आप काफी रोमांटिक समय भी बिताएंगे। अगर आप अपने प्रिय को कोई कीमती तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आप अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय पूरी सतर्कता बरतें खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप रीचेक करना न बोलें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेंगे तो जल्द ही आपको अपने छोटे मोटे कर कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे आज आप एक नया जोश और उत्साह महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको तेजी से प्रयास करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। विशेष रूप से इस समय आपको शराब , सिगरेट, गुटखा आदि जैसी चीजों से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप अपने वरिष्ठों से कोई बात करना चाहते हैं खासतौर पर वेतन वृद्धि को लेकर अगर आज आप कोई मांग रखते हैं तो इस बात की संभावना कि आपके हाथ निराशा लगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें, उचित समय आने पर आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको ठीक ठाक फायदा हो सकता है। हालांकि आज मेहनत और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन मे कोई परेशानी हो सकती है। घर मे वाद विवाद की आशंका है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

Story first published: Monday, August 30, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion