Latest Updates
-
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Aaj Ka Rashifal 30 January Horoscope: आज इन राशियों का दिन रहेगा कुछ खास
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किस की मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा भी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। थोक व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप स्वयं पर भी ध्यान दें। आप को पर्याप्त आराम की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। यदि आप ज्यादा गप्पेबाजी करेंगे तो इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आपको बड़े कर्ज लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको एक दूसरे को पर्याप्त समय देना होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान संभव है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपना समय नष्ट न करने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वर्क लोड बढ़ने से आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपकी तरक्की हुई है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है खासतौर पर इस समय बच्चों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। कोई पुराना कानूनी मामला सुलझने के आसार है। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच झगड़े झंझट होने की आशंका है। सेहत की बात करें तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के सदस्यों के साथ सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। बेवजह के टकराव और अहंकार से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। यदि कुछ दिनों से आप अपने वैवाहिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने प्रिय के लिए कुछ समय निकालें। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा और आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले भी आप सोच समझ कर लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। भाइयों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अपनी सूझबूझ से आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य यदि आप स्वयं निपटाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। माता पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपकी बहुत बड़ी चिंता दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो पिता की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपने कटु वचनों से किसी करीबी का दिल दुखा सकते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपना आपा खोने से बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कड़े परिश्रम के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











