For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 30 July Horoscope तुला राशि वाले करें ये काम, मिलेगा मनचाहा फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगी आपको सफलता? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में वर्क लोड बढ़ सकता है। बेहतर होगा किसी भी काम को करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी न करें अन्यथा आप से बड़ी लापरवाही हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको कुछ अनुभवी या करीबी लोगों से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लेना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। बेहतर होगा जल्दबाजी में आप ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपका नुकसान हो। नौकरीपेशा जातक यदि उच्च पद की प्राप्ति के लिए लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने से आज आपको काफी राहत मिलेगी। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन आप की शादीशुदा जिंदगी कि सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव या अहंकार से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से पेश आने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव और बड़बोलापन आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के प्रति लापरवाही आज बॉस के सामने आपकी छवि बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेल्स या मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। खुदरा व्यापारी आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। आपके अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच की कड़वाहट कम होने से आज आपके घर के वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके प्रिय आपका पूरा समर्थन करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आज आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं, साथ ही आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम भी सौंप सकते हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है खासतौर पर अगर आप प्लास्टिक का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। इस तरह की बातों से आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत श्री हरि विष्णु की पूजा से करें आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे, साथ ही कार्यस्थल पर आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करें। इससे आपके बीच की कड़वाहट कम होगी। सेहत की बात करें तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको संभल कर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आप अपने काम पर फोकस करें। साथ ही आप ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहें। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी बॉस के सामने आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल आज आपके लिए नुकसान की वजह बन सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप एक सुकून भरा दिन बताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 से शाम 4:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें अन्यथा इससे आप के प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। आज का दिन परिजनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों का लेन देन सावधानी से करें। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही निपटाने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें तो बेहतर होगा। इसके अलावा अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। कपड़े के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। इससे आप आसानी से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आज आप उसे ध्यानपूर्वक और समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है दवा और डॉक्टर पर आज आपका जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 30 July 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30 July 2021 In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, July 29, 2021, 18:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion