Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
30 March Horoscope: धनु राशि वालों की आज बढ़ने वाली है मुश्किलें, क्या है आपके भाग्य में
ग्रहों की बदली हुई चाल आज क्या इशारा कर रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आएगा। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपना हर फैसला आप बहुत ही समझदारी से लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपना काम आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। बढ़ते हुए खर्चे आज आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको किसी दवाई से एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के बड़ों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने के प्रयास करें, खासतौर पर बड़े भाई के साथ सम्मान से पेश आएं। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप स्विच करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, खासतौर पर यदि आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। आज आप कोई महंगी सुख सुविधा की चीज खरीद सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे। अच्छे खान-पान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज कोई भी ऐसा काम न करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाती हैं तो आप पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करें, जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च न करें। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ है तो आज खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी न करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पुराने संपर्कों की ओर से आपको लाभ होने के आसार हैं। यदि आप किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आपको पुराना किसी बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर आज आपके प्रिय के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8.25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपको किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि हाल ही में आप का कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको इंफेक्शन आदि होने का के आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। अगर आप अविवाहित हैं और लंबे समय से आपके विवाह की बात चल रही है तो आज आपकी शादी पक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दफ्तर में आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन से बॉस और उच्च अधिकारी काफी संतुष्ट नजर आएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही लाभ कमाने के नए रास्ते आपके लिए खुल सकते हैं। वहीं विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। आज घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है, साथ ही रिश्तो में भी खटास आ सकती है। आज आपके गलत बर्ताव की आलोचना भी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपकी कोई डील बीच में अटक सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। यदि जरा सी भी लापरवाही होती है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपको दूसरों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण आने के आसार हैं। आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। आज आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। थोक व्यापारियों को आज अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। कुछ बाहरी लोगों की दखलंदाजी के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा अपने निजी मामलों में आप दूसरों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखें और हो सके तो आज उनके साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। खर्चो की लिस्ट बढ़ सकती है, लेकिन आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी और सोने चांदी का काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है, जिसकी वजह से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार है। हालांकि आज आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा समय रहते आप अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में पद प्रतिष्ठा के साथ आपको मान सम्मान भी मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आप आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपको अपने सहकर्मियों से आगे रखेगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें खासतौर पर नए व्यापार से जुड़े मामले में आप समझदारी से अपने निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के साथ भी अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।।आप अपने मन की बात अपने प्रिय से शेयर भी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर सैर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











