Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
30 May Horoscope: शिव जी के आशीर्वाद से इन 3 राशि वालों का होगा आज बेड़ापार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप किसी भी तरह की चुनौती से घबराने की जगह उसका सामना डटकर करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है, साथ ही बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विधार्थी है और अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान से करें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस समय आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई परेशानी है तो आपनों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक साथ कई काम निपटाने से आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। सेहतमंद रहने के लिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप लंबे समय से किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आप लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। हालांकि सहकर्मियों के साथ आपको बेवजह के टकराव से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आज आपका कोई काम आपके मन के मुताबिक पूरा न हो तो ऐसे में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें अन्यथा आप खुद के साथ अपने पार्टनर के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास डगमगाने के आसार हैं। बेहतर होगा आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यदि आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। अपने प्रिय के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें और आप उनकी भावनाओं को भी समझना होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हाथों या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
फैशन, मीडिया पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए सफलता का योग बन रहा है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है, लेकिन खर्चों की लिस्ट भी बढ़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें, साथ ही खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। इसके अलावा आप दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। अगर आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ परेशान कर सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके बिगड़े हुए काम बनने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है इसके अलावा किसी नए कार्य की रूपरेखा भी तैयार हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने का यह समय उचित है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सूझ बुझ से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा आप कोई पुराना उधार भी चुका पाएंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कुछ बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। यदि हाल ही में आपने उधार लेन देन किया है तो यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। छोटी से छोटी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आज आपका काफी धन भी खर्च होने के आसार है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने काम पर ध्यान दें, साथ ही आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें, नहीं तो आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। यदि बॉस ने आपको कोई काम सकते हैं तो उसे समय पर पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ कारोबार करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, साथ ही आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आर्थिक लाभ होगा, साथ ही किसी पुराने कानूनी मामले से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











