For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 October Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगी आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने की आशंका है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई कठिन कार्य कम समय में पूरा करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आप इस चुनौती को आसानी से पार कर सकेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज आप काफी प्रसन्न भी रहेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी थकान मिटाने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। ज्यादा लापरवाही स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की तंगी की वजह से रुके हुए आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में भी बदलाव करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। घर परिवार से जुड़े कुछ गंभीर मुद्दों को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 5:30 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्यार और समर्थन से विपरीत परिस्थिति में भी आपको हिम्मत मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप ऐसा कोई काम न करें जिससे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका कॉन्फिडेंस काफी हाई रहेगा और आपकी सकारात्मकता देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा। बॉस आज आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। अचानक घर में वाद विवाद होने की आशंका है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर फैसला सोच समझकर तो कर लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी नौकरी स्थाई हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा आपका परिश्रम सफल हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आज कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें अन्यथा नुकसान संभव है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह से समझते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। यह सब आपके गलत आर्थिक फैसलों का ही नतीजा है। सेहत की बात करें तो किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर किसी के भी बारे में राय बनाने से आपको बचने की जरूरत है। आप खुद सोच समझकर और समझदारी से काम लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आज आपके काम से थोड़े असंतुष्ट नजर आएंगे। ऐसे में आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी गलतियों से सबक लें और दोबारा वापसी करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी का बदला हुआ व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आज आपके प्रिय आपके साथ काफी बेरुखी से पेश आएं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आज कुछ शारीरिक कष्ट संभव है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आप की मेहनत रंग लाएगी खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को तारीफ और सम्मान मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक ही रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता हैं। इसके अलावा घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी ताजगी का एहसास होगा। आज आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं जिससे घर में उत्साह का माहौल बन जाएगा। इसके अलावा आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका पूरा हाथ बटाएंगे इससे आप दोनों को एक साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ दिक्कत आ सकती हैं। आपकी लेटलतीफी से आपके उच्च अधिकारी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें। साथ ही आज आलस बिल्कुल न करें। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। आज किसी मित्र से आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है इसलिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति में अचानक कोई बड़ा वित्तीय मुनाफा आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। जहां तक हो सके बाहर का भोजन खाने से आपको बचना होगा। आज खुद पर काम का ज्यादा बोझ न डालें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके मनचाहे स्थान पर आपका ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापरियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिछले कुछ समय से आपके पिता के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन आज आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपके पिता की नाराजगी दूर होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनी रहेगी। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा लेकिन आपके जीवनसाथी आज हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा बल्कि एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता हैं। यात्रा के लिए दिन शुभ हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज की गई यात्रा फायदेमंद और मनोरंजक रहेगी। अगर आपकी सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई बड़ी लापरवाही कर सकते हैं जिससे आपका काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। आज गुस्से पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। आपके आक्रामक मिजाज के कारण दफ्तर में उच्च अधिकारी आपकी काफी आलोचना करेंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकतें हैं। परिजनों के साथ कुछ समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। मुमकिन है अपनों के बीच रहकर आपको काफी अच्छा महसूस हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आप दोनों मिलकर घर की जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं हैं। आय से ज्यादा खर्च हो सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपना खास ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आज आपकी आमदनी में इजाफा होगा साथ ही आपके खर्चे भी अधिक नहीं होंगे। आज से पहले आप ने ऐसी खुशी कभी महसूस नहीं की होगी क्योंकि आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कुछ अलग और बढ़िया करने वाले हैं। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आपको काफी सुकून मिलेगा। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी। मुमकिन हैं आज आपके घर पर किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो और आप अपने परिजनों के साथ ढ़ेर सारी मौज मस्ती करें। नौकरीपेशा जातकों पर अपने वरिष्ठों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी जिससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 30 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 29, 2021, 13:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion