For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 August Horoscope: ये 3 राशियां हो सकती हैं आज मालामाल

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि लंबे समय से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। अपनों के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा और आज आप सारी कड़वाहट को दूर करने का प्रयास करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आपकी मेहनत और सकारात्मकता आपको काफी आगे ले जाएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के इशारों को समझना होगा। इस समय काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से यदि आप फलों, मिठाइयों, कपड़े आदि का काम करते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति और सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर रात जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने के भी संकेत मिल रहे हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो ऐसे मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें, विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं व्यापारियों को भी आज लाभ कमाने का मौका मिलेगा, विशेष रूप से दवाइयों का काम करने वाले जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार हैं। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8:55 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। इसके अलावा आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो बेवजह पार्टनर के साथ टकराव से भी आपको बचने की आवश्यकता है। इसका बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप काफी चिंतित और निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप एक साथ कई काम निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज अकारण ही आप काफी उदास महसूस करेंगे, साथ ही किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको किसी अपने से अपने मन की बात साझा करने की आवश्यकता है। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपना काम आगे बढ़ाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि किसी कारणवश आपकी सैलरी अटकी हुई है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:27

शुभ समय:दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों को निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। इस निवेश का उचित परिणाम भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आप से गलतियां होती है तो आप उन्हें खुले दिल से स्वीकार करें। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभरने के आसार हैं। घर के बड़े आपके रवैए की आलोचना कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतने अच्छे फल की प्राप्ति आपको होगी। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद आज उचित परिणाम की प्राप्ति होगी, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी अंत होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं इसके अलावा आपकी छवि खराब करने के लिए आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल क्रोध से बचें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको गलतियां करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप से लापरवाही होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है, खासतौर पर शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:19

शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

English summary

Horoscope Today 30th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, August 29, 2022, 15:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion