30th December Horoscope: बेहद शुभ रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए आज का दिन, खुलेंगे तरक्की के द्वार

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आपको जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिता पाएंगे। आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:15 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घरेलू खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। आर्थिक संकट से बचने के लिए पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी न करें। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको छोटी सी भी लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलती है तो आप पूरे जोश और उत्साह के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की आवश्यकता है। खान-पान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के लिए लिहाज से आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं खुदरा व्यापारियों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। छोटे भाई या बहन से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको लीवर से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप लापरवाही से बचें और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 5 बजे से 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों के साथ आज का दिन काफी मजेदार गुजरेगा। आप घूमने फिरने, पिकनिक, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपके प्रमोशन में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा, साथ ही आप पर काम का बोझ के बढ़ने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप समय पर भोजन करें, साथ ही आप आराम पर भी ध्यान दें। नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, खासतौर पर बर्तन, लकड़ी, खिलौने आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के काम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल जाए। अगर आप विधार्थी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अपने रिश्ते को तरोताजा रखने के लिए आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अतीत में किए हुए परिश्रम का फल आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपके कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की जाए तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। यदि लंबे समय से प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ गलत व्यवहार करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका उग्र स्वभाव आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। घर का वातावरण आनंद में रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। आपके बड़ी आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आज आप इस किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पुराने किसी कर्ज से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही अपने सभी व्यवसायिक फैसले आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। बॉस के गुडबुक्स में आने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिय के साथ चर्चा करने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अचानक आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:29

शुभ समय: शाम 3:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है जिसकी वजह से आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर बॉस की गर्ममिजाजी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। व्यापारियों को अपने आर्थिक स्थिति ध्यान में रखकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। ल यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो खुद से इलाज करने की जगह आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और थकान भरा रहेगा। आप पर अतिरिक्त कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, विशेष रूप से उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको पेट या दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Friday, December 30, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion