For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30th January Horoscope: बेहद शुभ रहेगा इन राशियों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगी बड़ी तरक्की

Aaj ka rashifal, today rashifal, rashifal today in hindi, today rashifal, horoscope in hindi, aaj ka rashifal in hindi 2023, horoscope, rashifal 2022 in hindi, rashifal in hindi, 2023 ka rashifal, rashifal aaj ka, 2023 r

|

30th January Horoscope

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत का मामला औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। दफ्तर में यदि आप पर काम का बोझ अधिक है तो आप धीरे-धीरे अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। ज्यादा तनाव न लें नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। काम के साथ आप परिजनों को भी पर्याप्त समय देने की कोशिश करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 9:45 से 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना होगा। गुस्से और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर काफी व्यस्त भी रहेंगे। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखना होगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत जारी रखें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। आज खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ती नजर आ रही है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी लेटलतीफी बॉस के गुस्से को बढ़ा सकती है। व्यापारियों को आज किसी भी नए कार्य को करने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:24

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

माता, पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज वे आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको आय का नया स्तोत्र हो सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों को कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। आज आपका काफी धन भी खर्च होने के आसार है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास करा सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आर्थिक मामले में अब किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनके सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहना होगा।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं जो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपने गुस्से पर आप काबू रखने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर सहकर्मियों के कार्यों में गलतियां निकालने से बचें। यदि आप खुद के काम पर ध्यान देंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:4

शुभ समय:प्रातः 4:15 से 6:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर हवन, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको अपनी व्यवसाय की योजनाओं में कुछ बदलाव करने होंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:28

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

माता पिता के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:19

शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों कि किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Horoscope Today 30th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, January 30, 2023, 5:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion