30th October Horoscope: महादेव की कृपा से आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही आप अधिक बचत करने की कोशिश करें। कामकाज के मामले में दिन औसत रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अतीत की बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। यदि आप पुरानी बातों को याद करते रहेंगे तो आप जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। यह समय कुछ कर दिखाने का है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार कुछ कम रहेगा। आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। अगर आप व्यापारी है तो आप अपनी आर्थिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ दिन अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना ताजे फलों के साथ हरी सब्जियों का सेवन करने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का माहौल सुखद रहेगा। अपनों के बीच प्रेम बना रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि आप पर खुद को साबित करने का दबाव भी अधिक रहेगा। आप सकरातमक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक बड़े क्लाइंट के साथ डील कर सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 32

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और आपके वीजा या पासपोर्ट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार मुनाफा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने व्यवहार और वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

हमेशा दुखी रहने वाले लोगों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े बदलाव करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आप अपने प्रिय की सारी शिकायतें दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:16

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, साथ ही कारोबार में भी तेजी आएगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की सलाह दी जाती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। यदि आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। खर्चे अधिक हो सकता है। इसके अलावा पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज को लेकर चल रहा प्रयास सफल होगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। हो सकता है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती उपहार भी मिले। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाले रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपने निजी मामलों में और बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ सकती है। अपना भला-बुरा आप बेहतर समझते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराई करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय बारे में कोई भी राय न बनाएं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। शौक मोज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो आपको आपका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सम्मान करने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण अच्छा रखने के लिए आपको अपनों के साथ समय बिताने की जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करने की जरूरत है। आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। मुमकिन है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। कामकाज के दृष्टिकोण से आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के कामकाज में तेजी आएगी। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभवना है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आप खेल कूद में हिस्सा लें।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी सैलरी से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कोई कारोबार करते हैं तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटकने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको बच्चों की कंपनी पर आपको पैनी नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। पैसों के लिए लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और उच्च पद की प्राप्ति के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस दौरान कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपना बजट पहले ही तैयार कर लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

Story first published: Sunday, October 30, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion