Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
30 July Horoscope: जानें किन राशियों के सितारें आज बुलंदियों पर चमेकेंगे, ये है आज का राशिफल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा भी हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:35 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खाने पीने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। मुमकिन है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
बातचीत के दौरान आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। दफ्तर में बॉस अचानक मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपका बनता हुआ काम आज बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। हो सके तो अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव बढ़ने से आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो आने वाले दिनों में आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आज माता पिता के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा, साथ ही उनके सहयोग से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उचित है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ चर्चा भी कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा जिससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। आपको उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ बात करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। यदि आप जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह और बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा, विशेष रुप से यदि आप लकड़ी, खिलौने, किताबें आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि कुछ दिनों से आप अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आप अपनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आप घर की सजावट में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही काम का बोझ भी कुछ कम रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक तंगी दूर होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध और बेहतर बनेंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बाहरी लोग आपके निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो विषम परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही आपकी तरक्की होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आप को चोट लग सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:40 से 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। लंबे समय बाद आज आप ठीक तरह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ एक बार फिर वापसी करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। जल्द ही आपको कर्जों से मुक्ति भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपको घर के बड़ों और कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ आप सैर सपाटे के लिए जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। यदि आज आप से लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आप को भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 10:55 से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











