31 August Horoscope: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

अपने आज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। तो आइए आपके दैनिक राशिफल से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार लाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ साझा करें। झूठ बोलने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा को लेकर चल रहे आपकी किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप एक ही गलती बार-बार न दोहराएं। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखने की जरूरत है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, अनाज आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपका जिद्दी स्वभाव घर में विवाद की वजह बन सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपके समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। इतना ही नहीं बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बेहतर होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आने वाले समय में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मौज मस्ती में गुजरने वाला है। पिता के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। वहीं माता की सेहत पर भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे अधिक हो सकते हैं, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर आज कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप पूरी मेहनत और लगन से अपने काम पूरे करें। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें। साथ ही ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से अगर आप नई नौकरी के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। वहीं दूसरी ओर फलों, मिठाइयों, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि का काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बासी या तला भुना भोजन खाने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। किसी भी बात पर तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। अपना भला-बुरा आप अच्छी तरह समझते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सीने में जलन, भारीपन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। साथ ही आपकी कुछ पुरानी अच्छी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आज काम में आपका मन कुछ ज्यादा नहीं लगेगा। ऐसे में आपके काम अधूरे रह सकते हैं। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े परिश्रम के बाद भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय न बिता पाएं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा जातककों के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। लोहे के व्यापारियों को कोई भी बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतनी की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। घरेलू कलह के कारण माता या पिता की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion