Latest Updates
-
भारत के पास है कितना सोना? दुनिया के सबसे बड़े Gold Reserve वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में नंबर 1 कौन? -
90% People Cook This Wrong Chole Bhature Recipe: अब घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद -
Khan Sir Family-Net Worth: कौन-कौन है खान सर के परिवार में? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते शिक्षक -
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट -
4 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल -
किन लोगों को भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए साइकिल, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान -
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें
Aaj Ka Rashifal 31 January Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रायस करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी हो सकती है। हो सकता है आपकी कुछ कहासुनी भी हो जाए। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा खासतौर पर अगर आपका काम जेनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, डेरी उत्पादों आदि का है तो आपको उम्मीद के अनुसार फायदा होगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। आप बस धैर्य से काम लें। निजी जीवन की बात करें तो माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उन्हें तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। सेहत की बात करें तो आज आप हाथ पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रखेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आप और कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरूआत काफी अच्छी होगी। आपका मूड काफी बढ़िया रहेगा और आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम भी गहरा होगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। दफ्तर में बॉस की ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो इस राशि के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन औसत रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके उग्र स्वभाव की काफी आलोचना हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही है। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा बाद में आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। काम का बोझ कुछ कम रहने से आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। हो सकता है किसी कारणवश बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में छोटी सी गलती आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का पूरा ध्यान रखें। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:40 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। दवा के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। लकड़ी के कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके सेहत की है तो आज छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिससे आर्थिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications