31 March Horoscope: मिथुन राशि वाले फंस सकते हैं कानूनी पचड़ों में, जानें कौनसी राशि वालें रहे सर्तक!

ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें, साथ ही अपना भरोसा भी मजबूत रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। दफ्तर में आज बॉस आपसे बेहद प्रसन्न में रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका तनाव कुछ बन सकता है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। दूसरी ओर यदि आप अपने वर्तमान नौकरी को बदलकर नई नौकरी की तलाश शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अपने पुराने संपर्कों से भी लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें, विशेष रूप से पैसों के मामले में इस समय आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगे। घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप अपने रिश्तो को संजोकर रखना चाहते हैं तो इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए आपको अपनी जीवन शैली पर अधिक ध्यान देना होगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही सोच समझ कर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोट कचहरी के मामले में अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके बारे में गलत बातें फैला कर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा अवसर आपके हाथ लगेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आपको माइग्रेन की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा, साथ ही बॉस भी आपके साथ सख्ती से पेश आएंगे। यदि आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा या कोई परेशानी है तो आप खुलकर उच्च अधिकारियों से बात करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं सोना चांदी का काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने खर्चों लगाम लगानी होगी। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। हालांकि इस समय आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप आराम पर ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आप भी अपनी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। यदि कुछ समय से आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही आपकी कोई रुकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में असंतोष का भाव रहेगा। अपनी नौकरी को लेकर मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की जरूरत है। आप मन लगाकर काम करें और सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कोई छोटा-मोटा उधार चुका सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। मुमकिन है इस प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर आपको दिया जाए। आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हो सकता है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। खुदरा व्यापारियों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि आज आप कोई व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आपको अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। सुस्ती और आलस्य से दूर रहने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको घबराने की जगह हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी इस परेशानी का अंत जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के साथ अहंकार या टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि के साथ-साथ आपके करियर पर भी बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है या आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह मार्केट रिसर्च कर लेनी चाहिए। प्रचार प्रसार पर ध्यान देने के अलावा आपको ग्राहकों की पसंद और नापसंद का भी ध्यान रखना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहेगा। यदि आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। भाई बहनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आज आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आज किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। अपने प्रिय के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए बहुत ही यादगार रहेंगे। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह को अनदेखा न करें।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी और आज छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। कपड़ों के व्यापारियों के हाथ नया ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

Story first published: Thursday, March 31, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion