31 May Horoscope:आज इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आज आपको कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका आपसी लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 7:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छे होने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। वहीं दूसरी ओर आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का भार अधिक रहेगा, लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई व्यवसायिक योजना आगे बढ़ेगी और जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ओवरईटिंग से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। इसके अलावा आपके वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बाद बेहतर साबित होगा। यदि आपकी निजी जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। एक बार फिर आपके घर में शांति लौटेगी और अपनों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि बिना सोचे समझे आर्थिक फैसले लेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी कागजी कार्यवाही आज जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज कुछ बदलाव संभव है। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले अपने करीबियों से सलाह लेकर ही लेने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम अधूरा रहने से आज बहुत का मूड काफी खराब हो सकता है। आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। काम के प्रति इस तरह की लापरवाही करने से बचें, नहीं तो आपके आगे बढ़ने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके अटके हुए काम बनेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लंबे समय से यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही अगर आपने हाल ही में किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि आपको पैसों को लेकर ज्यादा चिंतित करने से होने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपकी स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको उच्च पद के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव रहेगा, लेकिन आप तनाव लेने से बचें और पूरी सकारात्मकता के साथ अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी बड़े झगड़े में बदलने के आसार हैं। आज घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई बड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा पीठ या कमर से जुड़ी कोई पुरानी तकलीफ दोबारा उभर सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज के दिन आपकी आर्थिक प्रगति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप किसी नए क्लाइंट के साथ जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय भी बिता पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है,

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खोल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा धन हानी के भी संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो अब तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता हासिल होने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आप जीवनसाथी को कोई खास सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का भी मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें और अपने काम पर फोकस करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप जमकर स्वयं के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। अस्थमा के रोगियों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Tuesday, May 31, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion