For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 31 October Horoscope: मिथुन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में बढ़ सकता है कलह

|

अगर आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदलना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां आपको मिलेंगी। तो आइए जानते हैं, क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों को लेकर घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके परिवार की एकता भंग हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय न मिल पाए। हालांकि आपको काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अपना अविवाहित है तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको किसी पुराने उधार से भी छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 5:20 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप समझदारी से बात को नहीं संभालेंगे तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो बेवजह की बातों को लेकर अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। यदि आप अपनी इस आदत को बदलने में असफल रहेंगे तो आपके बीच की दरार गहरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी न करें अन्यथा आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आप अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा अभी आपके पास जो है जितना है आप उसमें संतोष करें। इस समय ज्यादा की उम्मीद न करें अन्यथा आप अपनी उलझनों में ही उलझे रह जाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बॉस आपका आत्मविश्वास देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य भी सौंपा जा सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ ही आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आज आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज आपके घर में वाद विवाद होने की आशंका है। अपनों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी परेशानियां और बढ़ा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो रात को आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेंगे तो जल्द ही आपको अपने सारे कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और आपके बीच की गलतफहमी आज दूर हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी एक्टिव और तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने चारों ओर उलझनों का ताना-बाना बुनने से बचें। अपने मन की स्थिति को सकारात्मक रखने का प्रयास करें और अपनी उलझनों से बाहर निकलें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड अधिक रहने की आशंका है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय के साथ मतभेद गहरे होने की आशंका है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय ज्यादा जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। एक वक्त पर आप एक ही काम पूरा करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप को दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस ली जा सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा भविष्य में आप इस तरह की गलतियां न दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव विपरीत परिस्थिति में भी आपको आत्मविश्वास को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य मैं गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके हाथ सफलता लग सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए भी कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से आपके छोटे भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप भी अपनी सारी नाराजगी भूल कर सभी के साथ प्यार और नरमी से पेश आएं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही अपने उनकी अच्छी देखभाल भी करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम की थकान और मानसिक तनाव बढ़ने से आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके परिश्रम को काफी सराहा जाएगा। उच्च अधिकारियों के साथ आज बॉस भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। वही व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खान पान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Horoscope Today 31 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 31 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, October 30, 2021, 11:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion