For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

31 August Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज लकी, मिलेगा मनोवांछित फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो पिता की सलाह से आज आपका अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने के लिए सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। साथ ही आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज के दिन कुछ अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपनी वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न करें जिससे आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़े। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपको बढ़िया आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से आप प्रमोशन के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल हो सकता है। जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर बात अपने स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। लंबे समय बाद आज आपको परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातको के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। सोने चांदी, प्रॉपर्टी खाने पीने की चीजों आदि का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सके तो आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपकी आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो जल्द आपके हाथ सफलता लग सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपक हाथों और पैरों में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के काम में अचानक कोई बाधा आ सकती है। वहीं व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 31st August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 31st August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 30, 2022, 18:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion