31st December Horoscope: साल का आखिरी शनिवार इन राशि वालों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में कामयाब रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आप घूमने फिरने पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपको जल्द ही सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको किसी करीबी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिलता है तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर रहने रहेगा। आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों कि कोई अटकी हुई डील आज पूरी हो सकती है। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:41

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती और आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य का दामन थाम रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप कड़े परिश्रम के साथ समझदारी भरे फैसले लेंगे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे। आपको एक नई शुरुआत की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। साथ ही आप अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:45

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें और गलतियां करने से बचें। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय:दोपहर 5:05 से शाम 6:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है आपके हाथ अच्छी सफलता लग सकती है वही फैशन और मीडिया से जुड़े जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है अब विदेशों के नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है आर्थिक मामले में आपको संभल करने की आवश्यकता है पैसों से जुड़ा कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है मन बेहद प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे जीवन साथी का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है बेहतर होगा खुद पर काबू रखें सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मौसम में बदलाव के कारण आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है आपको बुखार जुखाम खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है खराब स्वास्थ्य का शराब के दिन भर की योजनाओं पर पड़ सकता है अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बहुत के गुस्से का सामना करना पड़ेगा एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी खास तौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी आज आप आपको आए कन्या स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है साथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे आपको अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करने का मौका मिलेगा

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें यहां की मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज कोई बड़ी गलतफहमी होने के आसार हैं जिसका बुरा सर आपके काम पर भी पड़ेगा आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा यदि आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस समय स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही बरतना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप अपना ध्यान नहीं रखेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें और अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप पूरी उत्साह और लगन के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी कड़ी मेहनत के लिए खूब सराहना मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने सही फैसलों का सुखद परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आपका आर्थिक प्रयास चल रहा है तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आपके एक गलत फैसले का बुरा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन की बात चल सकती है। बॉस आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

Story first published: Saturday, December 31, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion