For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

31st January Horoscope: देवी लक्ष्मी इन राशियों पर रहेंगी आज मेहरबान, होगी धन की वर्षा

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिसके कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप फिजूलखर्ची न करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दिन की शुरुआत काफी खास होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने वर्तमान कारोबार पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातक को को मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आप की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज आपके बीच अनबन होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज को लेकर आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। तनाव मुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आप की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करना चाहिए। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। दफ्तर में बॉस आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। इसके अलावा निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विदेश यात्रा करने का अवसर मिलेगा। वहीं व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही आपकी साझेदारी टूट भी सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आप जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई काम न करें। दफ्तर में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। दफ्तर उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। सेहत का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम बीच में अटका हुआ तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस ले ली जाए। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच से बड़ा झगड़ा हो सकता है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने आर्थिक फैसले भी सोच समझकर लेने होंगे। कामकाज जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 31st January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 31st January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, January 31, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion