Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
31 July Horoscope: इन 5 राशियों को रहना होगा आज संभलकर
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके गलत व्यवहार के लिए आज दफ्तर में आपकी आलोचना हो सकती है, साथ इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप भविष्य में इस तरह की गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में आज कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर तक भूखा रहने से आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए विवादस्पद रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। इससे आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने प्रिय के साथ बिताएं और उनके मन की बात जानने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बेवजह के खर्चे करने से आपको बचने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका आर्थिक नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आज आप सावधान रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आपको उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज आपकी सेहत में अचानक भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको अपने काम तेजी से पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है अचानक आपका आप पर काम का प्रेशर बढ़ जाए। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल भविष्य में मिलने की प्रबल संभावना है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपके सही व्यवसायिक फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपका अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नज़र आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको अपना बजट पहले ही तैयार कर लेना चाहिए। यदि इस समय बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात बेहद फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। अगर आपका ऑनलाइन बिजनेस है तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को आज अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका दिया जा सकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आज आप कोई भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। लोहे के कारोबारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथ में आया हुआ मौका निकल सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस नुकसान की भरपाई जरूर होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने की योजना बना रहे हैं तो अपनों से बातचीत करने के लिए दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज वजनदार चीजें उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो हो सकता आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएं। आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे और आपके कार्यों में कई कमियां भी निकाल सकते हैं। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। अचानक आपके बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











