For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3rd December Horoscope: इन राशियों पर रहेगी आज शनि देव की टेढ़ी नज़र

|

किस्मत आज किसका देगी साथ और किसके बनेंगे बिगड़े काम, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है खराब सेहत के कारण आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आएंगी। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। दफ्तर में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। साथ ही अपने सारे काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आप अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो समय उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कब्ज, एसिडिटी, अपच, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। यदि किसी कारणवश जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो आज आप के बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रखने के लिए बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। विशेष रूप से यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने से आप को बड़ी राहत मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेहत के मामले में आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आपको किडनी या हार्ट से जुड़ी समस्या है तो आपको छोटी सी भी लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी कड़वी जुबान आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़ा लाभ कमाने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने फैसले भी समझदारी से लें। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बुद्धि कौशल से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने के आसार हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही नए अधिकार भी मिल सकते हैं। व्यापारियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले, लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए। सकारात्मक रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। परिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो काम के साथ आपका स्वास्थ्य जरूरी है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई अवसर लग सकता है, लेकिन आप जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह सोच विचार करके ही अपना फैसला लें। विशेष रूप से यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो इस तरह के निर्णय आपको सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज करके आपके किसी करीबी की ओर से आपको कोई तोहफा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन आदि लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेने होंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास कुछ रहेगा। आपके बीच की खटास कम होगी। हो सकता है आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको काफी समय का रहने की सलाह दी जाती है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। कामकाज के मोर्चे पर यह बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो छोटी सी भी समस्या होने पर आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज बॉस भी आप के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिले। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा या घर की मरम्मत आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आप की परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मामले में आपको सफलता मिल सकती हैं। आपका प्रयास सफल होगा और जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, साथ ही आपके खर्चे भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी होगी। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका तनाव बढ़ सकता है और आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने बच्चे पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। बॉस का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसके अच्छे नतीजे भविष्य में आपको मिले। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप आराम पर ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3rd December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3rd December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, December 3, 2022, 5:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion