For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 February Horoscope: नौकरी-व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की

|

आज किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज वे आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने होंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अपने साथी के साथ आज आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। काफी दिनों बाद ऐसा समय बिताकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप खाने पीने की चीजों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:25

शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करना होगा। आपकी लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में काम के साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहना होगा। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची न करें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:36

शुभ समय: सुबह 6:55 से 9:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल इधर-उधर हो सकती है जिसके कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5 बजे से 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। कल तक के लिए अपना कोई भी काम न टालें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी नौकरी परमानेंट हो सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत ही कम नजर आ रही है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। दफ्तर में काम का प्रेशर रहेगा। आपको शांत दिमाग से काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:18

शुभ समय: प्रातः4:25 से 10

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें। जरूरत पड़ने पर अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास से रखने की जरूरत है। बड़े व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आप सफल होंगे। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना है। साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3rd February, 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3rd February, 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, February 3, 2023, 5:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion