3 January Horoscope: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको महसूस हो रहा है कि आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो नौकरी बदलने का यही सही समय है। आपको नई नौकरी की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। जल्द ही आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों कि आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:14

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं मे कोई बदलाव किया है तो आज आपको उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आमदनी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। कामकाज के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे। उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। आर्थिक मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप सिगरेट और शराब से दूर रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा आपको आज धन कमाने का अच्छा अवसर भी प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। बेहतर होगा आप फिजूलखर्ची से दूर रहें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल करने से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों का जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो अपने इस काम को टालने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आ सकती है। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में भी अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। हो सकता है आज आप पर वर्क लोड अधिक रहे। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको कोई चिंता सता सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान जरूर होगा। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाता है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा गलतियां करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नई डील करने से पहले अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके टीमवर्क से आज बहुत काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि काफी समय से आप किसी बात को लेकर परेशान है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि कर्ज या उधार लेन-देन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। वहीं खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज काम का बोझ अधिक रहने की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको सिरदर्द अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आप आपको उनकी ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप बढ़िया समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। वर्क लोड अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ने से भी आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और लंबे समय से आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने के आसार है। आपको अपने कड़े परिश्रम का उचित फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज जिस किसी करीबी की मदद से आपको अच्छा फायदा भी हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। घर के बड़ों की मदद से आप इस समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Tuesday, January 3, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion