For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 July Horoscope: सिंह राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा, इन राशियों की भी बदलेगी किस्मत

|

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है और जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर आप व्यापारी है और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको अपने सही फैसलों के सही नतीजे भविष्य में मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा, आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर ज्यादा हंसी मजाक करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है। बेहतर होगा बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। फाइनेंस जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको चोट चपेट लग सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय:सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। खुद को साबित करने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपके साथी की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:17

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। यदि आपके मन के मुताबिक आपका कोई काम पूरा न हो तो ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा नुकसान संभव है। दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा, खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको गुस्से और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बेवजह के तनाव से दूर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर सोने चांदी का काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी। आप अपने पढ़ाई लिखाई पर ठीक से होकर कर पाएंगे। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आपको अपनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप क्रोध और तनाव से दूर रहें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता दूर होगी। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको पार्टनर के साथ झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपनी सकारात्मकता, ऊर्जा और अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा है तो आपको सारे मतभेद दूर करने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय सेहत के प्रति लापरवाही उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन न करें। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। वहीं प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़ी जातकों के लिए उन्नति का समय चल रहा है। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इसके अलावा आपको मनचाहे परिणाम की भी प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। दफ्तर में आपको बहुत एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। अतिरिक्त कार्य करने में ज्यादा आनाकानी न करें, अन्यथा इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आपको लो बीपी की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यही हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो इस समय किसी भी तरह की लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा और आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आपको कुछ नए ऑफर्स लेकर आने की जरूरत है। इसके अलावा आप प्रचार प्रसार पर भी ज्यादा ध्यान दें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप मन लगाकर अपने काम पूरे कर पाएंगे। बॉस आपकी मेहनत और लगन से काफी प्रभावित हो सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन आने के संकेत मिल रही है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

English summary

Horoscope Today 3rd July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3rd July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, July 2, 2022, 15:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion