3 June Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, इन राशियों के लिए भी है कुछ खास

कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यात्रा बेहद मनोरंजक रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ भी आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:14

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पूरी होगी और आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा हंसी मजाक करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। इस समय आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू खर्चे आज कुछ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज पार्टनर के साथ आपको किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा और जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके विरोधी भी आपके पीठ पीछे आपकी तारीफ कर सकते हैं। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम होगी। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नकारात्मक विचारों से दूर रहिए और बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपकी छवि खराब कर सकता है और इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत में अचानक गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारी वर्ग को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें, नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। हो सकता है आज वर्क लोड भी कुछ कम रहे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इतना ही नहीं आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर में खुशी का माहौल रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक को सैलरी से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग आज बड़ा निवेश करने से बचें। यदि आपको कोई छोटा मोटा निवेश करने का मौका मिलता है तो आप उस पर विचार कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप काफी दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप ध्यान का सहारा लें और रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। सेहत के मामले में जिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। इसके अलावा वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई गलतियां निकाल सकते हैं। इस तरह की लापरवाही करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। माता या पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने के भी आसार है। बेवजह की चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है और पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय बाद आज आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की जरूरत है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ कर दूसरी नौकरी करना चाहते हैं तो इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बिना सोचे समझे किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो आपको शांति से काम लेना होगा। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको काफी शर्मिंदा होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनों के लिए तोहफा आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो ज्यादा लापरवाही करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका स्नेह आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहेगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Friday, June 3, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion